फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: इस साल माध्यमिक स्कूलों में रहेगा 112 दिन का अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 2026 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष कुल 112 दिन स्कूल बंद (गर्मी की छुट्टियां और रविवार मिलाकर) रहेंगे। पहला अवकाश तीन जनवरी को होगा। यह अवकाश हजरत अली के जन्मदिन के मौके पर होगा।
विज्ञापन

डीआईओएस अतुल कुमाार सिंह ने बताया कि होली का अवकाश दो और चार मार्च और दिवाली का अवकाश आठ, नौ और 11 नवंबर को होगा। बोर्ड परीक्षा 15 दिनों के लिए होगी। 28 दिन सार्वजनिक अवकाश होंगे। वहीं 21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां होंगी। विशेष परिस्थितियों में स्थानीय जरूरत के अनुसार प्रधानाचार्य के विवेकाधीन तीन दिन की छुट्टी होगी।
क्षेत्र विशेष में हरितालिका तीज या हरियाली तीज, संकठा चतुर्थी, हलषष्ठी, ललई छठ, जिउतिया व्रत, अहोई अष्टमी व्रत के लिए महिला शिक्षिकाओं को उनके प्रार्थना पत्र पर कोई दो दिन की छुट्टी दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें