इटावा। नए साल की पहली सुबह शीत लहर के साथ हुई। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि हवाओं की गति बढ़ने के साथ ही ठंड में और भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई है। विशेषज्ञों के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों में दिखना शुरू हो गया है जिससे ठंड के और बढ़ने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुधवार देर शाम से ही घने कोहरे ने दस्तक देना शुरू कर दिया था। गुरुवार सुबह शीतलहर ने रफ्तार पकड़ ली। रात और सुबह के समय ठंड का असर सबसे ज्यादा महसूस किया जा रहा है। सर्द हवाओं के कारण लोग घरों में दुबके रहे। बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ देखने को मिल रही है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक नमी के कारण ऊंचे बादलों के साथ ही घना कोहरा छाने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवाओं की बढ़ती गति से रात और दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री उतार चढ़ाव की संभावना है।
वर्ष न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
2026 6.6 17
2025 9.0 19
2024 9.0 21
2023 6.0 21
2022 6.0 20
-
नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है।