फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बनानी है सपा की सरकार

Mon, 18 Apr 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक की बैठक का उद्घाटन करते लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री एवं जिला सहकारी  बैंक के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा मुखिया ने प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को मजबूती दी है। सहकारिता आंदोलन का लक्ष्य किसानों की खुशहाली है। वह सैफई के चौधरी चरण सिंह डिग्री कालेज  के सभागार में इटावा जिला सहकारी बैंक लिमिटेड इटावा की आयोजित 66 वीं सामान्य निकाय की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जो काम दूसरी सरकार 30 साल में नहीं कर पायी वो काम सपा सरकार ने 3 साल में पूरा करके दिखा दिया है। साथ ही कहा कि  2017 में फिर  सरकार बनानी है इसके लिए गांव-गली में जाकर प्रचार-प्रसार करने में कोई कसर न छोडे़ं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में किसानों को बीज और खाद के लिए आंदोलन नहीं करना पड़ा। आज प्रदेश सरकार ने किसानों की हित के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी।  इससे सहकारिता आंदोलन को मजबूती मिली है।


बैठक में उन्होंने सर्वसम्मति से घोषणा की कि बैंक इटावा के सूत मिल में आवास विकास विभाग से जगह खरीदेगी और उसी में जिला मुख्यालय बनेगा, एक शाखा भी खुलेगी। उन्होंने पूर्वांचल की बैंकों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने पंद्रह सौ करोड़ की मदद की है, जिससे बैंकों को चालू कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक की दशा के लिए सबसे पहले नीचे के लोग जिम्मेदार हैं, जब वही भ्रष्टाचार में लिप्त होगा तो सचिव और महाप्रबंधक अपने आप रिश्वतखोर हो जाएंगे। इसलिए सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए प्रबंधन कमेटी को ईमानदार होना पडे़गा।
विज्ञापन



कार्यक्रम का संचालन के के डिग्री कालेज के अध्यक्ष  लक्ष्मीपति वर्मा ने किया। इस अवसर पर  बैंक के उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सेंगर, राज्यमंत्री अशोक यादव, विधायक सुखदेवी वर्मा, विधायक रघुराज शाक्य, राज्यमंत्री के पी सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख अजंट सिंह यादव, हरिओम यादव, पुष्पेंद्र यादव, पूर्व सांसद राम सिंह शाक्य, महावीर सिंह यादव, राजेश चौहान, ठाकुर भोला सिंह, अध्यक्ष सहकारी बैंक एटा कैलाश यादव, रामनरेश यादव, खन्ना यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें