फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में महिला को गोली मार शव को पेट्रोल डाल जलाया

Wed, 14 Feb 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
मौके पर पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरथना थाना क्षेत्र में बाहरपुरा-मल्हौसी नहर पटरी पर मंगलवार को बाइक सवार युवक ने महिला की गोली मार हत्या कर दी और शव को पेट्रोल डाल जला दिया गया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा। फोरेंसिक टीम ने मृतका के अंगूठे के निशान लिए हैं। आधार कार्ड के जरिए शिनाख्त की कोशिश की जाएगी। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या, हत्या के साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की है।  
विज्ञापन



नहर पटरी मार्ग से जुड़े नगला मुलू जाने वाले संपर्क मार्ग पर दोपहर को वारदात से पहले एक किसान ने महिला व युवक के बीच हाथापाई होते देखा था। किसान आधा किमी दूर खेत में था। बताते हैं कि युवक उस महिला को बाइक से लेकर आया था। उसने नहर किनारे सरपत के झुरमुट के पास महिला को उतारा और शाल से उसका गला कसने लगा। दोनों के बीच बीस मिनट हाथापाई होती रही। फिर महिला गिर पड़ी। किसान इसे दोनों का आपसी मामला समझ चुप रहा, लेकिन इसी बीच युवक ने महिला के सिर में तीन गोलियां दाग दीं। फिर डिग्गी से पेट्रोल की बोतल निकाल महिला पर छिड़ककर आग लगा दी। यह सब देख किसान चिल्लाया तो युवक भाग निकला। प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश कुमार यादव ने पुलिस को सूचना दी। एसएसपी वैभव कृष्ण ने मौके पर पहुंचकर किसान से पूछताछ की। किसान ने बताया कि युवक का कद करीब पांच फीट से अधिक था। वह गेहुंए रंग की जैकेट पहने था।


पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र करीब 30 साल है। दोनों पैरों में दो बिछिया, एक हाथ की उंगली में सोने की अंगूठी पहने थी। मौके पर ही कान का टूटा हुआ एक बाला और एक पर्स मिला है, जिसमें करीब चार हजार अधजले रुपये, दो जोड़ी सोने के बाले मिले हैं। पर्स पर बसरेहर के दो सराफा दुकानों के नाम लिखे हैं। माना जा रहा है कि महिला बसरेहर के आसपास की हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें