फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफारी में शेरनी जेसिका का तीसरा शावक भी शेर

Wed, 14 Feb 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
इटावा सफारी में शेरनी जेसिका के शावक का वजन करते। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लायन सफारी में शेरनी जेसिका का तीसरा शावक भी नर ही है। इससे पहले जेसिका के दो नर शावक शिंबा और सुल्तान हैं जो एक साल से अधिक के हो गए हैं। आने वाले दिनाें में तीनों शावक एशियाटिक बब्बर शेर कहलाने लगेंगे। उनकी दहाड़ से सफारी गुलजार होगी।
विज्ञापन


शेरनी जेसिका ने पूर्व में सफारी के ब्रीडिंग सेंटर में दो शावकों को जन्म दिया था। दोनों का नामकरण तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिंबा और सुल्तान के रूप में कराया था। इसके बाद शेरनी जेसिका ने 15 जनवरी को फिर से एक और शावक को जन्म दिया। शावक पूरी तरह से स्वस्थ है। अपनी मां के साथ सफारी के ब्रीडिंग सेंटर में खूब उछलकूद कर रहा है। सफारी के चिकित्सकों ने उसका परीक्षण भी कर लिया है। शावक का वजन चार किलोग्राम निकला है। सफारी पार्क के निदेशक पीपी सिंह ने बताया कि शेरनी जेसिका का शावक नर है। परीक्षण में इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें