फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दिन भर की धूप ने दी राहत, हवाओं ने बढ़ाई ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीइटावा। रविवार को सुबह करीब नौ बजे के बाद धूप निकलने से आम जनमानस को कुछ हद तक राहत तो मिली, लेकिन धूप निकलने के साथ ही हवाएं चलने से दिन भर ठंडक बरकरार रही। हालांकि रविवार को पूरे दिन धूप रही। लेकिन न्यूनतम तापमान सात और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले कई दिनों से दिन में हल्की धूप निकलने की वजह से काफी हद तक राहत मिल रही है।
विज्ञापन

भले ही रविवार को सुबह धूप निकलने से पूर्व हल्का कोहरा रहने की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर भी असर पड़ा। इनमें नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा की देरी से आई। जबकि नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से आई। कानपुर की ओर से आने वाली अन्य ट्रेनों में हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस तीन घंटा, संबलपुर- जम्मू एक्सप्रेस चार घंटा की देरी से आई। अन्य ट्रेनों के इंतजार में यात्री प्लेटफार्म पर धूप में बैठे रहे।
दूसरी ओर रोडवेज बस अड्डा पर बसें खड़ीं रहीं परिचालक यात्रियों को गंतव्य मार्ग पर जाने के लिए आवाजें लगाते रहे। लेकिन बस अड्डा पर यात्रियों का अभाव देखने को मिला। बस अड्डा से लेकर कुछ दूर स्थित तिराहा पर भी बसें खड़ीं रहीं और परिचालक यात्रियों की तलाश में इधर-उधर नजर दौड़ाते रहे लेकिन यात्री कम ही नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें