फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: लंबा हुआ इंतजार...डेंटल चेयर बिना पहुंची एक्स-रे मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। 50 शैया अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ की तैनाती के तीन वर्ष बाद शासन ने दंत रोगियों के लिए डेंटल एक्स-रे मशीन भेज दी है। हालांकि डेंटल चेयर और अन्य आवश्यक उपकरण अभी तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। ऐसे में फिलहाल यह मशीन मरीजों के लिए उपयोगी साबित नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन


सोमवार को अस्पताल के डेंटल कक्ष में डेंटल एक्स-रे मशीन का इंस्टॉलेशन किया गया। पुणे की इवोल्वो आईटी सॉल्यूशन कंपनी के दो तकनीशियन अस्पताल पहुंचे और मशीन स्थापित की। अस्पताल में तैनात दंत चिकित्सक डॉ. शाहना परवीन करीब एक माह के अवकाश पर हैं। फिलहाल डेंटल हाइजीनिस्ट निखिल यादव दांत के मरीजों को देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि मशीन का इंस्टॉलेशन किया जा रहा है, लेकिन डेंटल चेयर और अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध होने के बाद ही दंत रोगियों को समुचित उपचार की सुविधा मिल सकेगी। अस्पताल के सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी ने बताया कि डेंटल चेयर उपलब्ध कराने के लिए कई बार शासन को पत्र भेजे जा चुके हैं। उम्मीद है कि जल्द ही डेंटल चेयर भी उपलब्ध करा दी जाएगी, जिसके बाद दंत रोगियों को पूरी सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें