फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पांच दिन में सात डिग्री चढ़ा, अब 36 पार करेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ते ही गर्मी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते पांच दिनों में अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। आठ जुलाई को जहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री था, वहीं 13 जुलाई को यह बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 23 से बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस हो गया है। बदली वाली धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आठ जुलाई को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद नौ को अधिकतम 33 और न्यूनतम 27 डिग्री, 10 को 33 और 24 डिग्री, 11 को 34 और 24 डिग्री, 12 को 35 और 25 डिग्री तथा 13 को अधिकतम 36 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यानी महज पांच दिनों में अधिकतम तापमान सात डिग्री तक बढ़ गया।
वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 14 और 15 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री, 16 जुलाई को 37 डिग्री तथा 17 और 18 जुलाई को फिर 36 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। 19 जुलाई को आंशिक बादल छाने के साथ एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। उन्होंने बताया कि तेज धूप और नमी के कारण अगले कुछ दिनों तक उमस बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें