फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव

Wed, 06 Jan 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव रिदौली में किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ऊसराहार थाना क्षेत्र के रिदौली गांव निवासी स्व. सुभाष पाल की 15 वर्षीय बेटी ज्योति का शव बुधवार को गांव के किनारे एक खेत में पेड़ से लटका मिला। किशोरी के गले में उसके ही दुपट्टे का फंदा पड़ा था।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। गांव में चर्चा है कि ज्योति के पिता की करीब 12 साल पहले मौत हो गई थी। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण ज्योति की मां गीता मजदूरी करती है। बुधवार सुबह दस बजे जब ज्योति की मौत की खबर गीता को मिली तो वह बिलख पड़ी।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने गांव के ही एक लड़के पर आरोप लगाया तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूचना पाकर थानाध्यक्ष जेपी यादव मौके पर पहुंचे। गीता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रात में ज्योति घर पर सो रही थी। सुबह तीन बजे आवाज सुनकर उनकी नींद टूटी तो देखा गांव का एक लड़का उसके पास मौजूद था।
विज्ञापन


उसी समय वह उलाहना देने उसके घर चली गई। जब लौटकर आईं तो दोनों गायब थे। इसके बाद उसका शव खेत के किनारे पेड़  पर लटका मिला। एसओ जेपी यादव ने बताया कि किशोरी की मां ने तहरीर में किसी पर हत्या का आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है।  प्रतीत होता है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें