फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पकड़े जाने के डर से साली को उतारा था मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सदर कोतवाली क्षेत्र में जीजा विजय ने अपनी 16 वर्षीय साली की निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह साली को जान से मारना नहीं चाहता था। पकड़े जाने के डर से उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

करनपुरा निवासी विजय का अपनी 16 वर्षीय साली से प्रेम-प्रसंग था। होली के दिन चार मार्च को वह साली को दिल्ली ले गया जहां उन्होंने मंदिर में शादी की। सुनैना के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने विजय के बहन-बहनोई को हिरासत में लिया। इससे डरकर विजय सात मार्च की रात साली को लेकर इटावा पहुंचा।
यहां उसने साली को सैफई स्थित घर भेजने के लिए एक घंटे तक मनाया लेकिन वह नहीं मानी। साली विजय के साथ उसके घर जाने पर अड़ गई थी। पत्नी व परिजनों का डर और पकड़े जाने का भय विजय के दिमाग में घूमने लगा। खुद को फंसता देख विजय ने पहले साली का गला दबाया। फिर हत्या को पुख्ता करने के लिए ईंट से उसके सिर पर कई बार वार किए। हत्या के बाद विजय ने सदर कोतवाली में आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी को जेल भेजा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने गला दबने से मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन





साली कक्षा 11 की छात्रा थी। वह सैफई क्षेत्र के एक कॉलेज में पढ़ती थी। विजय के बार-बार घर आने-जाने से दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया था। विजय के शादीशुदा होने के बावजूद साली उसके संपर्क में रही। दिल्ली में शादी के बाद फोटो सोशल मीडिया पर डालने से परिजनों को जानकारी मिली।





आरोपी विजय की उम्र 35 साल थी और उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। उसका तीन साल का एक बच्चा भी है। वहीं, मृतका की उम्र महज 16 साल थी। दोनों की उम्र में 19 साल का बड़ा अंतर था। शादी के बाद दोनों केवल चार दिन साथ रहे जिसके बाद विजय ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें