फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करेगी चयन समिति

Wed, 25 Oct 2017 11:28 PM IST
etawah
विज्ञापन
बैठक में बोलते जिला चुनाव प्रभारी मुख लाल पाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में बैठक की। इसमें जिला कमेटी मंडल अध्यक्ष व नगर पालिका चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी आवेदकों ने अपने-अपने आवेदन पार्टी पदाधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय महामंत्री व निकाय चुनाव के जिला प्रभारी मुख लाल पाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सदैव प्रथम रहता है।


हमारी पार्टी से जो भी व्यक्ति चुनाव लड़ेगा वह संगठन का कार्यकर्ता होगा। सभी वार्डों में पांच से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। कुछ वार्ड तो ऐसे हैं, जिनमें 15 से 20 लोगों ने भी आवेदन किया है। पार्टी से जिस कार्यकर्ता को सिंबल मिलेगा, वही पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी होगा।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने कहा कि पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी बनने के लिए यहां जितने लोग भी आए हैं, वे सभी हमारे सच्चे कार्यकर्ता व नेता हैं। चुनाव को लेकर पार्टी जिला स्तर पर एक चयन समिति बनाई गई है। उस कमेटी से जो नाम क्षेत्र व प्रदेश स्तर पर भेजे जाएंगे, उन्हीं में से पार्टी अपने प्रत्याशियों का चयन करेगी। चुनाव के संयोजक प्रदीप दुबे, जिला संयोजक कृपा नारायण तिवारी, महामंत्री अन्नू गुप्ता, अजय धाकरे, करण सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष वीरेंद्र बघेल, जितेंद्र जैन मंत्री, शिवाकांत चौधरी, शिव किशोर, नगर कोषाध्यक्ष रघुवीर तिवारी, मीडिया प्रभारी जितेंद्र गौर, जसवंत सिंह वर्मा, रमेश राजपूत, प्रवीण पचौरी, प्रभात दीक्षित, सागर दुबे, रजत चौधरी, वासु चौधरी, गिरधर दीक्षित, प्रभात तिवारी, शरद तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें