भरथना। संकुल स्तरीय क्रीड़ा रैली प्रतियोगिता का आयोजन आज न्याय पंचायत संसाधन केंद्र भरथना देहात में हुआ। बीईओ भरथना राजेश चौधरी ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया ।
क्रीड़ा प्रतियोगिता में चैंपियनशिप प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में अनुज कुमार प्रावि कर्वा, बालिका वर्ग में रोशनी प्रावि सरैया, बालक वर्ग में आकाश उप्रावि कर्वा खुर्द, बालिका वर्ग में साधना सरैया विजेता रहे। 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में विवेक व बालिका वर्ग में करीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में रिजवान व बालिका वर्ग में करीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालक वर्ग में रिजवान व बालिका वर्ग में मनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद, कबड्डी, पीटी, सुलेख सहित अन्य प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय स्थान पाने वाले सभी बच्चों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
संचालन ब्लॉक पीटीआई शोएब आलम उनके सहयोगी मोहित व रोहित ने किया। इस मौके पर ब्लॉक समन्वयक अमित कुमार, मनोज कुमार, राज कुमार तिवारी, अनिल यादव , ब्रजेंद्र दीक्षित, विनोद चौहान, शरद यादव , आशुतोष यादव, कुलदीप पोरवाल, सुधीर श्रीवास्तव, विवेक, अमित, संतोष कुमारी, खेरुन्निशा, कुसुम, दीपा, सतेन्द्र आदि मौजूद रहे।