फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मरम्मत के लिए खोदी सड़क बनी मुसीबत

विज्ञापन
फोटो 20:: बच्चे को गोद में लेकर गली से निकलती महिला। संवाद
विज्ञापन
चकरनगर। तहसील क्षेत्र के मुख्य लखना-सिंडोस मार्ग पर ढकरा गांव के पास सड़क की मरम्मत के लिए खोदे गए हिस्से को विभाग ठीक कराना मानो भूल गया है। इससे मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बीते कई साल से इस सड़क पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी। विभाग ने मरम्मत के लिए सड़क खोद तो दी लेकिन लंबे समय से सड़क उबड़-खाबड़ हालत में पड़ी हुई है। ऐसे में बाइक सवार, ऑटो चालक, सरकारी एम्बुलेंस स्कूल बस और अन्य छोटे वाहन चालक रोजाना हादसे के डर के बीच सफर करने को मजबूर हैं।
यह मार्ग चकरनगर क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल है। इसी रास्ते से लगभग 105 गांवों के ग्रामीणों के अलावा इटावा, औरैया, मैनपुरी, एटा, जालौन, झांसी तथा मध्यप्रदेश के भिंड, ग्वालियर और दतिया से बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। खराब सड़क के कारण यात्रियों को धूल, झटकों और जाम जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चीथे की मड़ैया गांव के निवासी विश्वनाथ सिंह ने बताया सड़क खोदने के बाद विभाग ने दोबारा ध्यान नहीं दिया। रात में आवागमन में बहुत परेशानी होती हैं।


चकरनगर निवासी व्यापारी राजेश यादव ने बताया सड़क खोद कर छोड़ दी। सामान लाने ले जाने में समस्या हो रही हैं। डेढ़ महीने से परेशानी हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें