फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बहेगी विकास की सरिता

विज्ञापन
नगर पालिका सभागार में उपस्थित सभासद। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। विधायक निधि से शहर में विकास की सरिता बहेगी। सभी वार्डों में एक-एक सड़क बनवाई जाएगी। शहर के चौराहों के अलावा यमुना रिवर फ्रंट के जरिये यमुना नदी के घाटों सुंदरीकरण भी कराया जाएगा। ये घोषणाएं सोमवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में भाजपा विधायक सरिता भदौरिया ने की।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि नगर पालिका को नगर निगम बनाने का प्रस्ताव बोर्ड पारित कर दे, वह शासन स्तर पर नगर निगम बनाने के लिए पैरवी करेंगी। विधायक ने बताया फिलहाल शहर में 38 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दिला दी है। विधायक ने जनप्रतिनिधियों से दलीय राजनीति से ऊपर उठकर विकास के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील भी की।
पेयजल पर चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि 84 किमी नई पाइप लाइन की स्वीकृत कराई थी। जिन इलाकों में पाइप लाइन से आपूर्ति होनी थी वहां काम नहीं हुआ। ठेकेदार लापरवाही बरत रहा है। उन्होंने ईओ से कहा कि चित्त का तालाब के सुंदरीकरण काम की जांच कराएं।
विज्ञापन

घाटे का बजट, कोई नया कर नहीं
नगर पालिका अध्यक्ष नौशाबा खानम और ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट प्रस्तुत किया। 7,90,000 रुपये घाटे के बजट में न ही कोई नया कर लगाया गया है और न ही कर में वृद्धि ही हुई है। नगर पालिका ने अपने खर्चों पर अंकुश लगाकर घाटा कम किया है। पिछले साल का घाटा 1350000 रुपये था। इस बार सात लाख 90 हजार रह गया है।
शरद ने उठाई जाम की समस्या
भाजपा सभासद शरद बाजपेयी ने शहर में अतिक्रमण और जाम की समस्या सदन में उठाई। उन्होंने श्मशान घाट पर अंत्येष्टि स्थल के प्लेटफार्म को सही कराने की मांग भी पटल पर रखी। पूर्व अध्यक्ष फुरकान अहमद, सभासद गजराज सिंह, उमेश, हीरू ठाकुर, इकबाल, शफीक मस्त खां, रामसिंह, सचिन वर्मा, लीलावती राजपूत, सुनील यादव, कुमार वैभव, लेखाकार अवधेश तिवारी मौजूद रहे।

बजट पर चर्चा करतीं सदर विधायक सरिता भदौरिया। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें