फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव की समस्या का हो निदान, चंबल पुल पर रोकें ओवरलोड वाहन

विज्ञापन
जिला विकास समंवय और निगरानी समिति की बैठक में भाग लेते भाजपा सांसद डा रामशंकर कठेरिया। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। विकास भवन के प्रेरणा सभागार में सोमवार को हुई जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शहर के अड्डा श्यामलाल, मैनपुरी फाटक और लाइनपार के मोहल्लों की जलभराव की समस्या उफनाई। अभी तक ठोस कार्ययोजना न बनाए जाने पर सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कुछ भी करें, बरसात में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

बैठक में कमजोर चंबल पुल पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही का मुद्दा भी उठा। सांसद ने चंबल पुल से ओवर लोडिंग वाहनों के निकलने पर प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए। सड़कों किनारे गिट्टी, मौरंग डालकर डंपिंग करने वालों पर भी कार्रवाई के लिए कहा। सांसद ने कहा कि आवास योजना के चयन में धन की वसूली कर अपात्रों का आवास देने की शिकायतें आ रहीं हैं। ब्लाक पर पात्रों की सूची बनवाई जाए। सीडीओ संतोष कुमार राय, विधायक सदर प्रतिनिधि हरि नारायन बाजपेयी, विधायक जसवंतनगर प्रतिनिधि ध्रुव यादव, सीएमओ डा भगवानदास सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
मनरेगा से सृजित संपत्तियों का रजिस्टर बनाएं
मनरेगा योजना में वर्ष 2022 में 3 लाख 53 हजार 400 मानव दिवस सृजित किये जाने के लक्ष्य के सापेक्ष 3 लाख 83 हजार मानव दिवस सृजित किये गये, जो लक्ष्य से अधिक हैं। उन्होंने कहा कि हर गांव मे मनरेगा से सृजित संपत्तियों का रजिस्टर तैयार करें। कार्यदायी संस्थाओं से कहा कि जो भी नये निर्माण कार्य किये जाए, उनका शिलान्यास किसी जनप्रतिनिधि को बुलाकर अवश्य कराया जाए।
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड कम बनने पर जताई नाराजगी
सांसद ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा में पाया कि 07 लाख 93 हजार 192 लक्ष्य के सापेक्ष 1लाख 63 हजार 613 गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं, जो लक्ष्य से बहुत कम हैं। उन्होंने सीएमओ को ग्राम पंचायतों में कैंप आयेाजित कर गोल्डन कार्ड बनवाने को कहा। उन्होंने कहा कि आशाओं के मानदेय भी समय से भुगतान किया जाए।

अड्डाश्याम लाल पर जलभराव के बीच से निकलते वाहन सवार। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें