फोटो संख्या 18 वाणिज्य कर कार्यालय के निकट वाहन चेकिंग का दृश्य
- फोटो : ETAWHA
उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित चंबल पुल पर वाहनों की चेकिंग से लगने वाले भीषण जाम से अब निजात मिल सकेगी। चंबल पुल पर लगने वाली पिकेट अब वहां से स्थानांतरित होकर उदी मोड़ चौराहे के निकट वाणिज्य कर कार्यालय के सामने लगेगी।
खनन विभाग के डायरेक्टर डॉ. रोशन जैक्कल ने बताया कि नई व्यवस्था से अब चंबल पुल पर लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी। चंबल पुल पिकेट वहां से हटकर उदी चौराहे पर व्यापार कर ऑफिस के सामने लगेगी।
इससे पूर्व रविवार मध्यरात्रि उन्होंने डीएम श्रुति सिंह, एसएसपी आकाश तोमर व खनन अधिकारी बृज बिहारी कश्यप की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ स्वयं खड़े होकर आईएसटीपी फॉर्म की चेकिंग की जिसमें 17 वाहनों के चालान किए गए।
इस दौरान बढ़पुरा थाना प्रभारी जीवराम, थाना प्रभारी प्रभारी पछायगांव अमान, एसआई कपिल भारती, एसआई नेम सिंह, उदी चौकी प्रभारी वीनेश कुमार सिंह जादौन व आरक्षी आनंद मौजूद रहे।