फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई में मरीजा को भर्ती नहीं किया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। आक्सीजन लेवल कम होने पर जिला अस्पताल मैनपुरी से रेफर की गई मरीज को तीन घंटे तक चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती नहीं किया गया। इससे मरीज की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सैफई थाने की पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। इसके बाद तीमारदार शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के आशीपुर गांव निवासी कमला देवी (50) पत्नी राम बहादुर की बुधवार को तबियत बिगड़ गई। उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था। मैनपुरी के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी होने से डॉक्टर ने कमला को सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि दोपहर में कमला को लेकर विश्वविद्यालय पहुंचे।
आरोप लगाया कि तीन घंटे बाद भी कमला को भर्ती किया गया। इससे उनकी मौत हो गई। तीमारदारों की इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों से कहासुनी हो गई। उन्होंने हंगामा भी किया। सूचना पर थाना प्रभारी वीरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और तीमारदारों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें