फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: स्वरोजगार की खुली राह, 1700 नए उद्यमी होंगे तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएम युवा स्वरोजगार योजना के तहत 173 लाख रुपये के ऋण वितरण का रखा गया लक्ष्य
विज्ञापन

- एमएसएमई, ओडीओपी और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत युवाओं को मिलेगा रोजगार

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के अंतर्गत अब जनपद के युवाओं के लिए स्वरोजगार के द्वार पूरी तरह खुल गए हैं। जिले के अधिक से अधिक युवा नौकरी की प्रतीक्षा करने के बजाय खुद का उद्योग या सेवा आधारित इकाई स्थापित कर आर्थिक रूप से सशक्त बनें। इसी क्रम में विभाग को चालू वित्तीय वर्ष के लिए बड़े लक्ष्य सौंपे गए हैं जिससे जिले में रोजगार सृजन को नई रफ्तार मिलेगी।



उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा ने बताया कि जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाएं पूरी सक्रियता से संचालित की जा रही हैं। इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों से अब योजनाओं की जानकारी और प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करना बेहद सरल हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीएम युवा स्वरोजगार योजना के तहत जिले में 173 लाख रुपये के ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। वहीं एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) वित्त पोषण योजना के तहत स्थानीय शिल्प और उद्योगों को वैश्विक पहचान देने के लिए 168 लाख रुपये का वित्तीय लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना (सीएम युवा) योजना के अंतर्गत 1700 लाभार्थियों को लाभान्वित करने का विशाल लक्ष्य मिला है।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना
छोटे स्वरोजगार और सूक्ष्म उद्योग स्थापित करने के लिए यह योजना बेहद उपयोगी है। इसके तहत पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही, लाभार्थियों को 10 प्रतिशत तक की मार्जिन मनी सब्सिडी भी दी जाती है। इस योजना के तहत पेपर-प्लेट निर्माण, सॉक्स मैन्युफैक्चरिंग, अचार निर्माण, डिटर्जेंट पाउडर निर्माण, ब्यूटी पार्लर आदि काम किए जा सकते हैं।



मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना

बड़े स्तर पर उद्योग या सेवा इकाई स्थापित करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह वरदान है। इसमें मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 25 लाख और सर्विस सेक्टर के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण बैंक के माध्यम से दिया जाता है। पात्रता के आधार पर 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी का भी प्रावधान है। इसमें टेंट हाउस, फर्नीचर निर्माण, नेल पॉलिश निर्माण, ड्राई क्लीनिंग, सोफा क्लीनिंग आदि शामिल हैं।



एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना

जिले में टेक्सटाइल, सिलाई-कढ़ाई, गारमेंट्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन देने के लिए इस योजना के तहत दो करोड़ रुपये तक का बैंक ऋण उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें विभिन्न श्रेणियों के अनुसार 10 प्रतिशत से लेकर 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी का प्रावधान है।



निशुल्क और ऑनलाइन है आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक लाभार्थी उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक पोर्टल msme.up.gov.in पर जाकर पूरी तरह निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक कोटेशन और प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने के बाद जिला उद्योग केंद्र तीन दिनों के भीतर जांच प्रक्रिया पूरी कर आवेदन संबंधित बैंक को अग्रसारित कर देता है।
विज्ञापन



सहायता डेस्क

किसी भी प्रकार की कठिनाई या जानकारी के लिए आवेदक सीधे जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, एसडीओ फील्ड, इटावा के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 18002962233 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें