फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से ही पीछे लगे थे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दवा व्यापारी से पिस्टल और नकदी लूट मामले में पुलिस की शुरुआती पड़ताल में सामने आया कि बदमाश शहर से ही पीछा कर रहे थे। जैसे ही उन्हें सुनसान स्थान मिला, उन्होंने उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

मौके पर पड़ताल और साक्ष्य से पुलिस को संदेश है कि बदमाशों की संख्या चार रही होगी। उधर, एसएसपी जयप्रकाश ने खुलासा करने के लिए एएसपी, एसपी सिटी, थाना सिविल लाइन प्रभारी और थाना जसवंत नगर प्रभारी के नेतृत्व में चार टीमें बनाईं हैं।
इसमें एसओजी और सर्विलांस टीम को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जसवंत नगर निवासी प्रदीप तिवारी और संजीव तिवारी का इटावा में गिर्राज मेडिको के नाम से मेडिकल स्टोर है।
विज्ञापन

सोमवार को रात में दोनों भाई इटावा से दुकान बंद करके 15 मिनट के अंतराल पर अपनी-अपनी बाइक से जसवंतनगर के लिए रात लगभग साढ़े आठ बजे निकले थे।
पहले बड़े भाई प्रदीप निकले, इन पर बदमाशों ने डीपीएस स्कूल के पास हमला किया, लेकिन बाइक भगाकर निकल गए और जसवंतनगर पुलिस को सूचना दी, लेकिन बदमाशों ने छोटे भाई संजीव को डीपीएस स्कूल के पास ही राड मारकर गिरा दिया, जिससे घायल हो गए।
कुछ देर बाद होश आने पर उन्होंने अपने बहनोई को फोन लगाया तो वे उन्हें अस्पताल ले गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। इस दौरान बदमाश संजीव का बैग जिसमें लगभग सात हजार रुपये थे ले गए।
बदमाश लाइसेंसी पिस्टल भी लूट ले गए। सोमवार को रात में दवा व्यवसायी से हुई लूट की घटना के पीड़ितों का हाल जानने के लिए उनके घर मंगलवार को कई पार्टियों के नेता पहुंचे।
सपा नेता हरिकिशोर तिवारी, प्रसपा के डॉ. ब्रजेश यादव, भाजपा के डॉ. राज बहादुर सिंह, अजय यादव विंदु ने घटना की जानकारी ली।
हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग
इटावा। दो मेडिकल संचालक भाइयों प्रदीप तिवारी व संजीव तिवारी पर हुए हमला व पिस्टल और नकदी लूटने की घटना से जनपद के व्यापारी भयभीत हैं।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने घटना का शीघ्र खुलासा करने व हमलावरों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
युवा जिलाध्यक्ष लतीफ खान मंसूरी, नगर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप पीड़ित व्यापारी प्रदीप तिवारी के साथ एसएसपी जय प्रकाश सिंह से भेंट की। बताया कि घटना से व्यापारी वर्ग में असुरक्षा का माहौल है।
व्यापारी सरकार में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा था, लेकिन इस घटनाक्रम से अपराधियों ने सरकार को खुली चेतावनी दी है। लिहाजा घटनाक्रम का खुलासा जल्द किया जाए।
इस मौके पर जिला संगठन मंत्री अखिलेश शर्मा, युवा जिला महामंत्री रिंकू यादव, युवा नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, नगर महामंत्री विवेक गुप्ता व महामंत्री शिवा गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें