फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बंधक बनाकार लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। कार बुक कराकर चार युवकों ने तमंचे के बल कर चालक को बांधकर जंगल में फेंक दिया। उससे नकदी, मोबाइल के साथ कार लूट ले गए। किसी तरह रस्सियां खोलकर ट्रैक्टर में लिफ्ट लेकर चालक थाने पहुंचा। पुलिस को मौके से चालक को ब्लूटूथ मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जनपद औरैया के मधुपुरा मंदिर निवासी आकाश कुमार कार चलाते हैं। सोमवार शाम लगभग पांच बजे जालौन चौराहे पर सवारियों का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान दो युवक आए और चकरनगर क्षेत्र में परिवार सहित चलने के लिए कार बुक करा ली। आकाश युवकों को बैठकर चल दिया। कार में युवकों ने फोन कर दो और साथियों को बुला लिया। उन्होंने चंबल पुल की ओर चलने के लिए कहा। सहसों पुल पर आगे बैठे युवक के पास किसी का फोन आया फिर उसने ढकरा गांव की ओर कार घुमाने लिए कहा। आधा किलोमीटर चलने पर पीछे की सीट पर बैठे युवक ने सिर पर तमंचा लगा दिया। कार रुकते ही दो और युवक आ गए। चारों युवक चालक को जंगल में ले गए और हाथ पांव बांध डाल दिया। कार, मोबाइल और जेब में रखे रुपये युवक लूट ले गए।
बदमाशों के जाने के बाद चालक ने किसी तरह हाथ पांव खोले और सड़क पर आकर ट्रैक्टर चालक की मदद से चकरनगर थाने पहुंचा। पुलिस ने वारदात स्थल से चालक का ब्लूटूथ बरामद किया। क्षेत्राधिकारी चकरनगर राकेश वशिष्ठ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सत्यता क्या है इसके लिए चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज को भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें