फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम के स्मरण मात्र से जीव पवित्र हो जाता है: राकेश शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला (इटावा)। नगला भदौरिया में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन राकेश दुबे शास्त्री ने श्रीराम जन्म का प्रसंग सुनाया। जन्म का वृत्तांत होने पर पंडाल भगवान के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

आचार्य ने कहा कि दशरथ ने शृंगी ऋषि के मार्ग दर्शन में यज्ञ कराया। जिसके फलस्वरूप श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का जन्म हुआ। दशरथ के घर चैत्र मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की दोपहर में श्रीराम ने अवतार लिया। भगवान के अवतार लेने पर आकाश से देव और गंधर्वों ने पुष्प वर्षा की।
आचार्य ने कहा कि मर्यादा का पालन सर्वोत्तम सेवा है। श्रीराम के स्मरणमात्र से जीव पवित्र हो जाता है। श्रीराम की मातृ-पितृ भक्ति अलौकिक है। कथा में परीक्षित अमर सिंह और विद्यादेवी, रामेंद्र सिंह, अजय सिंह, अंकित भदौरिया, सूरज भदौरिया, छोटू चौहान, लवकुश भदौरिया, कृष्णा राजावत, सोनू, छोटे परिहार, राहुल भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें