फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अगले 24 घंटे में 43 डिग्री तक पहुंच सकता अधिकतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नौतपा के दौरान हुई बारिश और तापमान में गिरावट से मिली राहत अब खत्म होती नजर आ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में जिले में भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने जिले को कानपुर मंडल के सबसे गर्म जिलों में शामिल करते हुए अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है जबकि न्यूनतम तापमान करीब 25 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन




मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडे के अनुसार गुरुवार को जिले में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। सुबह से ही तेज धूप निकलने लगेगी और दोपहर होते-होते गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाएगी। दोपहर के समय चलने वाली गर्म पछुआ हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। हवाओं की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। इसके चलते खुले स्थानों और सड़कों पर गर्मी का प्रभाव अधिक महसूस होगा।
हालांकि कुछ क्षेत्रों में दोपहर बाद या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाने तथा गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की मामूली संभावना जताई गई है, लेकिन इससे तापमान में किसी बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है। उल्टे वातावरण में नमी बढ़ने से उमस बढ़ सकती है, जिससे लोगों को अधिक बेचैनी महसूस होगी।
विज्ञापन




कृषि और बागवानी पर भी पड़ेगा असर

कृषि विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र कुमार के अनुसार तेज गर्मी का असर खेतों में खड़ी सब्जी और बागवानी फसलों पर भी पड़ सकता है। किसानों को फसलों में नमी बनाए रखने के लिए सिंचाई और अन्य आवश्यक उपाय करने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि अचानक से तापमान में बढ़ोतरी इस समय की सभी फसलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें