फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पुत्र ने फंदे पर लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। अघीनी गांव के प्रधान के बेटे का शव शुक्रवार को भरथना के ब्रजराज नगर वाले घर में पंखे से लटका मिला। परिजन पुलिस को आत्महत्या कारण बता नहीं पाए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

अघीनी गांव के प्रधान मेहरबान सिंह का भरथना में एक मकान है। इसमें बेटा प्रदीप, पत्नी विनीता और दो बच्चों देव व पल्लवी के साथ रहता था। 14 मई को गांव में भागवत बैठी थी। इसमें शामिल होने के लिए प्रदीप परिवार के साथ गांव गया था। पत्नी, बच्चे गांव में रुके थे और प्रदीप भरथना आता-जाता था।
शुक्रवार को प्रधान पत्नी पुष्पा के साथ जिला अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने गए थे। लौटते वक्त वह भरथना वाले मकान पर पहुंच गए। पुष्पा पहली मंजिल पर चली गईं और प्रधान भूतल पर बने शौचालय में चले गए।
विज्ञापन

ऊपर कमरे में प्रदीप का शव पंखे पर लटका देख पुष्पा की चीख निकल गई। इस पर पड़ोसी पहुंच गए। सूचना पर भरथना कोतवाली प्रभारी केएल पटेल और चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने मुआयना कर परिजनों से पूछताछ की। परिजन आत्महत्या का सही कारण नहीं बता सके।
युवक ने फांसी लगाई
ताखा। मुर्चा गांव में अखिलेश कुमार (33) पुत्र छोटेलाल ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतरवाया। ग्रामीणों ने बताया कि अखिलेश शराब पीता था। इस कारण पत्नी सविता देवी बेटे आयुष को लेकर मायके चली गई थी। ननद की शादी में भी नहीं आई थी। इस कारण अखिलेश परेशान रहता था। ऊसराहार थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि पत्नी से विवाद के कारण युवक ने फांसी लगाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें