फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी का भूत करेगा कोरोना कंट्रोल रूम में ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना महामारी में मरीजों को महंगी एंबुलेंस, ऑक्सीजन, दवाएं और इलाज न मिलना तो आम बात हो गई है। अधिकारियों की इमरजेंसी सेवाओं में ड्यूटी लगाने में भी लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

दो दिन पहले सेवानिवृत्त हुए अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट बना दिया गया था अब कोरोना से मृत अधिकारी की ड्यूटी कंट्रोल रूम में लगा दी गई है। हद तो ये है दोनों ही अधिकारियों की ड्यूटी की विज्ञप्ति जिलाधिकारी की ओर से जारी हुई है।
लघु सिंचाई विभाग के एक्सईएन द्वारिका प्रसाद वर्मा (डीपी वर्मा) पंचायत चुनाव में मास्टर ट्रेनर थे। ड्यूटी के दौरान वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनको लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पांच मई को द्वारिका की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पांच मई को दिवंगत हो चुके डीपी वर्मा की ड्यूटी कोरोना के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) में लगा दी गई है। डीएम की ओर से जारी विज्ञप्ति में डीपी वर्मा को रात दो बजे से सुबह छह बजे तक ड्यूटी करनी है।
जल निगम की अष्टम शाखा में एक्सईएन रहे जगदीश बाबू को सीएचसी जसवंतनगर का सेक्टर मजिस्ट्रेट बना दिया गया था। जगदीश पिछले वर्ष जुलाई में सेवानिवृत्त हो चुके हैं और इस समय आगरा में रह रहे हैं। विज्ञप्ति में उनका निजी नंबर भी जारी कर दिया गया था। अखबारों में खबर छपने के बाद एडीएम ने सुधार कर दिया है। जलनिगम की अष्टम शाखा के एक्सईएन राजेंद्र कुमार यादव को जसवंतनगर सीएचसी के सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीडीओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि ड्यूटी लगाने में ऐसी चूक गंभीर मामला है। कहां और किस स्तर पर चूक हुई इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें