फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: विश्वजीत और सूरज के बीच बराबरी पर छूटी झंडा कुश्ती

Fri, 25 Sep 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो: 34 दंगल में एक दूसरे को पटखनी देने के प्रयास में जुटे पहलवान। संवाद
विज्ञापन
उदी। बढ़पुरा क्षेत्र के कुंडेश्वर मेले में गुरुवार को कुंडेश्वर मेला कमेटी ने दंगल का आयोजन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने तालियों से पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। 31 हजार रुपये की झंडा कुश्ती मथुरा के विश्वजीत पहलवान और भारहा आर्मी के सूरज पहलवान के बीच हुई।
विज्ञापन

दोनों पहलवानों ने काफी देर तक एक-दूसरे को पछाड़ने का प्रयास किया। यह मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ और दोनों को बराबर इनामी राशि दी गई। वहीं, 11 हजार रुपये की झंडी कुश्ती दिल्ली के बॉबी पहलवान और सूरज के बीच हुई। इस कुश्ती में सूरज ने जीत दर्ज कर अपने नाम की।
बड़ी कुश्तियों के दौरान अखाड़े के चारों ओर दर्शकों की भीड़ जुटी रही। हर दांव पर दर्शकों की तालियां गूंजती रहीं। दंगल का आयोजन कमेटी अध्यक्ष गोल्डी और समस्त कमेटी टीम ने कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें