फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 15 तक चलेगा स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सर्विस रोड से अतिक्रमण हटवाकर सड़क हादसों को रुकवाया जाए। यह बात गुरुवार को जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कही। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच का अभियान चलाया जाए। चालकों का पुलिस सत्यापन भी अनिवार्य किया जाएगा। उन्होंने नो हेलमेट नो फ्यूल का प्रचार करने और हेलमेट या सीट बेल्ट न लगाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनपद में सड़क दुर्घटनाओं, मृतकों और घायलों की संख्या में कमी को सकारात्मक बताया गया। अधिकारियों को सड़कों पर बने सभी अवैध कट तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए। गंभीर सड़क दुर्घटना की सूचना सभी विभागों को वास्तविक समय में देने के लिए समन्वय समूह बनेगा। राष्ट्रीय राजमार्गों पर बैरियर और प्रकाश व्यवस्था जैसे सुरक्षा उपकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने रोडवेज बसों के अनावश्यक ठहराव को रोकने के निर्देश दिए।
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का चिह्नित अस्पतालों में निशुल्क उपचार होगा। गंभीर स्थिति में अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी। गोल्डन आवर में कोई भी नागरिक घायल को निकटतम अस्पताल पहुंचा सकता है। जनपद के कुल 18 अस्पताल इस योजना से संबद्ध हैं। इनमें भरथना, सैफई और इटावा के कई अस्पताल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें