फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने कराया ठंड का अहसास

Mon, 07 Dec 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की सर्दी के आगमन का अहसास लोगों को होने लगा है। सोमवार को इस शीत ऋतु का पहला घना कोहरा छाया। इससे वाहनों की रफ्तार को ब्रेक भी लगे। हालांकि सोमवार को पहले दिन छाए घने कोहरे के चलते कहीं किसी प्रकार की कोई दुघर्टना तो नहीं हुई। अलबत्ता इस घने कोहरे ने लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया।
विज्ञापन



दिसंबर माह शुरू हो चुका है। हर वर्ष इस माह में कोहरे की परत छायी रहती आई है। दिसंबर माह की पहली की तारीख को आई तेज आंधी व बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से मौसम का मिजाज बदला। इसी के चलते सुबह के समय आसमान में पिछले कई दिनों से धुंध दिखती आई।


सोमवार को यह धुंध घने कोहरा के रूप में सड़कों पर पसरा नजर आया। हालांकि शहरी क्षेत्र में इसका असर कम दिखा लेकिन शहर के बाहरी मार्गों पर कोहरा छाया रहा। कोहरे की सबसे घनी परत इटावा ग्वालियर मार्ग पर दिखी। शहरी क्षेत्र में पूर्वान्ह नौ बजे तक धूप निकल आई थी।
विज्ञापन



 मगर उक्त मार्ग पर अपरान्ह के समय ही कोहरा की परत छंट सकी। इस मार्ग पर कोहरे की परत इतनी घनी थी कि महज सौ मीटर की दूरी में कोई नहीं दिख रहा था। इस कारण इस मार्ग पर वाहन धीमी गति से रेंगते हुए देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें