जीआईसी मैदान पर चल रही प्रथम युवा जोश 20-20 क्रिकेट कप के मैच में एफसीसी टीम ने सद्दाम अंसारी के तूफानी शतक की बदौलत टाइटंस को 40 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इससे पूर्व खेले गए रोमांचक मैच में टाइटंस ने सिटी फाइटर को तीन रनों से हराया।
ईसीए के तत्वावधान में खेले गए पहले मैच में टाइटंस ने 10 ओवरों में 88 रन बनाए, जिसमें पिट्टू सक्सेना ने 30 रनों का योगदान दिया। इसके जवाब में सिटी फाइटर 10 ओवर में छह विकेट पर 85 रन ही बना सकी, जिसमें एक छोर से रोहित कुमार ने 30 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच रोहित कुमार को चुना गया।
इसके बाद हुए मैच में टाइटंस के कप्तान सनी यादव ने टॉस जीतकर पहले फील्ंिडग करने का निर्णय लिया। एफसीसी ने निर्धारित ओेवरों में पांच विकेट पर 154 रन बनाए, जिसमें सद्दाम अंसारी ने 42 गेंदों पर 15 चौकों व पांच छक्कों की मदद से 108 रन बनाए, उनके अलावा ताविश खान ने 26 रन बनाए। टाइटंस की ओर से अदनान ने दो विकेट लिए।
जवाब में उतरी टाइटंस की टीम छह विकेट पर 114 रन ही बना सकी, जिसमें जय वर्मा ने 42, मनी यादव व बिट्टू सक्सेना ने 19-19 रनों का योगदान दिया। एफसीसी की ओर मोहसिन मेव व साजिद खान ने दो -दो विकेट हासिल किए। मैच की अंपायरिंग कुसुमवीर यादव एवं शहनशाह ने की और स्कोरर लल्ला मेव रहे।
मैच की समाप्ति पर वरिष्ठ खिलाड़ी आदिल अख्तर ने शतकवीर सद्दाम अंसारी को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया। इस मौके पर ईसीए अध्यक्ष सर्वेश चौहान, विवेक तिवारी, अशोक द्विवेदी, शफीक खान, अब्बास खान, इरशाद, जावेद अख्तर, अरशद हुसैन, ओसामा खान, ओमकार नाथ वर्मा आदि मौजूद रहे।