फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग, पिचकारी और कपड़े पाकर खिले बच्चों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। होली पर टीबी अस्पताल के पीछे स्थित कांशीराम कालोनी के 50 से अधिक बच्चों को रंग, पिचकारी और कपड़े दिए गए। इससे उनके चेहरे खिल उठे। बुधवार को एक कदम मुस्कान की ओर कार्यक्रम संकल्प संगठित परिवार संस्था ने किया।
विज्ञापन

उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिले, वह उछलकूद करते दिखे। बच्चों के चेहरे पर खुशी के भाव को देखकर भाजपा जिला मंत्री डॉ. ज्योति वर्मा ने कहा कि जब बच्चे मुस्कुराते हैं तो घर मुस्कुराता है और जब घर मुस्कुराता है तो जनपद मुस्कुराता है।
मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनीता गुप्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश सहमंत्री मुनिराज वर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री विवेक गुप्ता व अमित वर्मा, संस्था की डायरेक्टर प्रिया यादव, अश्वनी, करनदीप, अब्दुल, समी, अभय, प्रतिमा, पूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें