फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार खुद करा रही पेपर लीक : अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। पहले तो नौकरियां निकल नहीं रही हैं और जो निकलती भी हैं तो सरकार उनका पेपर भी जानबूझकर लीक करा देती है।
विज्ञापन

सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पैतृक गांव सैफई में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सरकार पर यह आरोप लगाए। पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब पहली बार उत्तर प्रदेश में पेपर लीक हुआ था, यदि उसी समय कार्रवाई हो गई होती तो इस तरह की समस्या दोबारा न होती। इस समय सरकार सिर्फ डायलॉग मार रही है। पुलिस भर्ती, आरओ-एआरओ समेत तमाम परीक्षाओं की तैयारी कर रहे करीब 60 लाख छात्र परेशान हैं।
कहा कि पेपर छपने से लेकर, पेपर बंटवाने तक में सरकार के लोग शामिल हैं। सरकार की नीयत है कि नौकरी न देनी पड़े। क्योंकि इसके लिए बजट नहीं है। नौकरी के नाम पर भी फॉर्म से एकत्रित रुपये का सरकार उपयोग कर रही है। अखिलेश ने अग्निवीर भर्ती पर भी सवाल उठाए। कहा कि इस नौकरी को अस्थायी करने की क्या जरूरत थी। उन्होंने कहा कि निवेश के नाम पर भी रोजगार देने का सरकार का वादा पूरा नहीं हो सका। बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। वहीं, चुनाव को लेकर कहा कि सरकार एजेंसियों को लगाकर पुराने मामले खुलवाकर दबाव बनाना चाहती है। पर इस चुनाव में कोई दबने वाला नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें