ताखा (इटावा)। ऊसराहार में जाम की समस्या से जल्द निजात मिलने की उम्मीद है। सोमवार को पीडब्ल्यूडी के जेई ने राजस्व टीम के साथ सड़कों का सीमांकन कराकर अतिक्रमण चिह्नित किए। अब अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चलेगा।
पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता कृष्ण विश्नोई ने लेखपाल रोहित सविता, आशीष कुमार और पुलिस टीम के साथ पहुंचे। टीम ने भरथना रोड, सरसईनावर के दोनों ओर सीमांकन कर अतिक्रमण चिह्नित किया। सड़ के बीच से दोनों ओर 30-30 फीट तक रोड मापी गई। सड़कों के दोनों ओर दुकानों के आगे पांच से 10 फीट तक अतिक्रमण है। दुकानों के आगे टिनशेड और अस्थायी निर्माण हैं।
सीमांकन से दुकानदारों में खलबली मच गई। किशनी विधूना मार्ग पर रेहड़ीवालों और दुकानदारों ने सड़क तक कब्जा कर रखा है।
एसडीएम कौशल कुमार ने कहा कि अतिक्रमण चिह्नित कर लिया गया है। दुकानदार खुद अतिक्रमण नहीं हटाएंगे तो बुलडोजर चलाया जाएगा।