फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मंडल स्तरीय रेंजर्स समागम में जिले की बेटियों ने झटके सर्वाधिक पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 21:: रेंजर्स समागम में सम्मानित की गई पंचायत राज महिला पीजी कॉलेज की छात्राएं। स्रोत-कॉलेज
विज्ञापन





राजकीय महिला पीजी कॉलेज की टीम ने कानपुर में फहराया परचम, रोल प्ले, भाषण और नाटक में रहीं प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी



इटावा। कानपुर के डीबीएस कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय मंडल स्तरीय रोवर्स-रेंजर्स समागम में जिले की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पंचायत राज राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की रेंजर्स टीम ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल पुरस्कार जीते, बल्कि जनपद का मान भी बढ़ाया।



छत्रपति शाहू महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से संबद्ध डीबीएस कॉलेज में 27 से 29 मार्च तक चले इस कैंप में मंडल के नौ महाविद्यालयों की करीब 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। पहले दिन मार्च पास्ट, ध्वजारोहण और निबंध प्रतियोगिताओं के साथ आगाज हुआ। मुख्य अतिथि राज्य आयुक्त राजेश कुमार मिश्र और विशिष्ट अतिथि प्रो. मुकेश कुमार सिंह ने युवाओं को आपदा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण में रोवर्स-रेंजर्स की भूमिका के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तीसरे दिन फूड प्लाजा और टेंट प्रतियोगिता के बाद परिणामों की घोषणा की गई, जिसमें राजकीय महिला महाविद्यालय इटावा की छात्राओं का दबदबा रहा। इसमें रोल प्ले, भाषण, नाटक और नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं को प्रथम स्थान, प्रश्नोत्तरी (क्विज), फर्स्ट एड (प्राथमिक उपचार), कैंप फायर और ऑब्जर्वेशन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान और पोस्टर प्रतियोगिता, कलर पार्टी और टेंट पिचिंग में इटावा की टीम को तीसरा स्थान हासिल हुआ। ऐतिहासिक सफलता पर टीम संचालिका एवं प्रभारी डॉ. सपना वर्मा ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समागम का संचालन जिला संगठन आयुक्त प्रदीप त्यागी और मयंक शर्मा ने किया। कॉलेज पहुंचने पर विजेता छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन




ये छात्राएं हुई थी शामिल



बीकॉम की अंजलि, सहेली मजूमदार, बीए की रिमझिम, काजल, प्रज्ञता द्विवेदी, रोशनी, नेहा, आराध्या कठेरिया, जोहा, दिशा और अक्षरा ने मंडल स्तरीय रेंजर्स में प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें