फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बेटी की शादी में उपहार में मिले जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 1: ज्वालापुर गांव में पीड़ित के घर बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन

-जसवंतनगर के ज्वालापुर गांव की घटना
संवाद न्यूज़ एजेंसी
जसवंतनगर। चोरों ने किसान के घर से बेटी की शादी में उपहार में मिले जेवर पार कर दिए। सुबह पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया है लेकिन फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

जसवंतनगर के गांव ज्वालापुर निवासी किसान अशोक कुमार के घर रात चोर घुस आए। पीड़ित ने बताया कि वह घर में अकेले सो रहे थे। चोर पीछे से घर में घुसे। जीने से दूसरी मंजिल तक गए और वहां सामान खंगाला। घर में 15 हजार रुपये और बेटी की शादी में उपहार के रूप में मिले करीब तीन लाख रुपये के जेवर रखे थे। इसमें नाक के फूल, कान की बालियां, चांदी की 10-12 जोड़ी तोड़ियां थीं। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें