सपा नेता शिव प्रताप भदौरिया की बेटी अर्चना की शादी में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। शनिवार दोपहर मैरिज हाल में पहुंचकर उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
फिर दोनों नेता चौपला गांव में पूर्व एमएलसी रामनरेश मिनी के भतीजे के तिलक में भी शामिल हुए। बाद में हेलीकाप्टर से वे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव दोपहर में पौने बारह बजे के करीब पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से उतरे। वहां से दोनों नेता सीधे तकिया ट्रांसपोर्ट स्थित शीला उत्सव गार्डन पहुंचे। वहां सपा नेता शिव प्रताप भदौरिया ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं के आगमन के मद्देनजर यहां काफी पुलिस बल तैनात रहा।
मैरिज हाल में पहुंचकर उन्होंने होने वाले नवदंपति अर्चना-पुष्पेंद्र को आशीर्वाद दिया। इस दौरान इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, सपा सदर विधायक रघुराज शाक्य आदि मौजूद रहे। दोनों ही नेताओं ने भदौरिया के परिवार के सदस्यों के फोटो भी खिंचवाए। अर्चना की बारात रात में आनी है लेकिन दिन में ही दोनों नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।
इसके बाद दोनों ही वाहनों के काफिले के साथ पूर्व एमएलसी के भतीजे के तिलक में शामिल होने के लिए चौपाला चले गए। वहां पर तिलक उत्सव शामिल होने के बाद दोनों नेता पुलिस लाइन लौटे। फिर हेलीकाप्टर से ही दोनों नेता लखनऊ लौट गए।