फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे को आई मिर्गी तो लौटाई बारात, गांव नगला राठौर में हुई घटना

Sat, 18 Apr 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई विकास खंड क्षेत्र के गांव नगला राठौर में आई एक बारात में भांवरों के समय अचानक दूल्हा बेहोश हो गया। वधू पक्ष के लोगों ने मिर्गी आने का आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया। इस पर काफी देर तक वहां हंगामा होता रहा।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वधू पक्ष शादी को तैयार नहीं हुआ। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों का हुआ खर्चा वापस कराया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के बैरंग वापस लौट गई।

क्षेत्र के गांव नगला राठौर निवासी कनौजीलाल शाक्य की पुत्री दीक्षा शाक्य की शादी जसवंतनगर निवासी गौरव शाक्य पुत्र प्रदीप शाक्य के साथ तय हुई थी। निर्धारित 17 अप्रैल को बारात नगला राठौर पहुंची। कन्या पक्ष के लोगों ने बारातियों का स्वागत सत्कार किया। द्वारचार की रस्म भी धूमधाम के साथ हो गई।
विज्ञापन


इस बीच बहुत से बाराती खाना खाकर वापस लौट गए। रात के समय जब भांवरों का कार्यक्रम चल रहा था कि अचानक दूल्हा गौरव बेहोश हो गया। यह देख कन्या पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे पर मिर्गी आने का आरोप लगाया और शादी से इनकार कर दिया।

दूल्हा पक्ष ने दावा किया कि दूल्हे को मिर्गी नहीं आती। ज्यादा जागने से उसे चक्कर आ गया होगा। काफी  समझाने बुझाने के बाद भी कन्या पक्ष के लोग शादी को तैयार नहीं हुए। शादी से दोटूक इनकार से वहां हंगामा शुरू हो गया। इधर किसी ने जसवंतनगर थाना को सूचना दे दी। थाने के एसएसआई सुधाकर सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।

उन्होंने दोनों पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कन्या पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं हुए। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों का जो-जो खर्च हुआ उसका हिसाब लगाकर एक दूसरे को खर्चा वापस कराया। बाद में बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें