फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो पालकों को पता नहीं, अफसर दबाए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। प्रदेश सरकार की योजना को उसके ही अफसर पलीता लगा रहे हैं। ज्यादातर लोगों को योजना की जानकारी नहीं नहीं मिल पा रही। ब्लाक महेवा में कई किसान सहभागिता के तहत गोवंश पालन कर रहे हैं लेकिन सरकार की तरफ से उन्हें एक पैसा नहीं दिया गया है। ये रकम अफसर दबाए बैठे हैं।
विज्ञापन

महेवा ब्लाक में तकरीबन एक सैकड़ा से अधिक गाय किसानों को दी गई हैं। नगर पंचायत बकेवर की गोशाला से 68 गाय किसानों को पालने के लिए सहभागिता के तहत दी गईं हैं।
शासन का यह निर्देश है कि गोशालाओं में मौजूद गायों को यदि कोई किसान पालने के लिए लेता है तो किसानों को तत्काल गाय दे दी जाएगी।
साथ ही गोवंशों को खिलाने-पिलाने के लिए मिलने वाली 30 रुपये प्रतिदिन की धनराशि का भुगतान किया जाए।
यह रकम पशुपालन विभाग को ब्लॉक व नगर पंचायत प्रशासन के माध्यम से किसानों के खाते में हस्तांतरित करनी थी।
महेवा ब्लॉक की वर्तमान में 14 गोशालाओं में 1715 गोवंश बंद हैं। करीब 103 गोवंश सहभागिता के तहत किसानों को देना बता रहे हैं।
कई किसान तो यहां से ली गई गायों को एक साल से अधिक से पाल रहे हैं। उनके खाते में अभी तक एक भी रुपये नहीं पहुंचे हैं।
विकास खंड महेवा के बीडीओ निरंजन त्रिवेदी ने बताया कि महेवा ब्लॉक में 103 गोवंश सहभागिता के तहत किसानों को आठ चरण में दिए गए हैं।
इसमें से मात्र 75 की पुष्टि हुई है। विवरण निकलवा कर धनराशि को जल्द ही हस्तांतरित कराया जा रहा है।
हर विभाग बता रहा अलग-अलग संख्या
बकेवर। ब्लॉक प्रशासन व पशुपालन विभाग के आंकड़े आपस मे मेल नहीं खा रहे हैं। महेवा ब्लॉक के बीडीओ निरंजन त्रिवेदी ने बताया कि महेवा ब्लॉक की गोशालाओं से 103 गाय किसानों को सहभागिता के तहत आठ चरणों में दी गईं हैं।
विज्ञापन

इसमें से 75 की मौके पर होना बताया जा रहा है। पशुपालन विभाग के महेवा पशु अस्पताल के प्रभारी पशु चिकित्सक डॉ. शरद यादव ने बताया कि महेवा ब्लॉक की गोशालाओं से 201 गायों को सहभागिता के तहत दिया गया है।
विज्ञापन

डॉ. शरद यादव ने 201 में से मात्र 29 गायों की ही मौके पर पुष्टि होना बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें