फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबे किशोर का शव 18 घंटे बाद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लोहिया नहर में डूबे किशोर का शव 18 घंटे बाद ग्रामीणों ने तलाश लिया। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया तो पुलिस ने पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

गंगापुरा बिठौली निवासी गुड्डू का बेटा श्याम उर्फ छोटे गुरुवार को नहाते समय लोहिया नहर में डूब गया था। पुलिस के देरी से पहुंचने पर परिजनों ने इटावा फर्रुखाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया था। सीओ के समझाने के बाद जाम खुला। ग्रामीणों लोहियाकला, किल्ली सुल्तानपुर, बसगवा के उमेश सिंह, प्रवीण कुमार, गौरव, प्रेमचंद्र, ब्रजकिशोर, हुकुम सिंह, चंदन सिंह, रामवीर, दिनेश नहर में किशोर की तलाश शुरू की। 18 घंटे बाद शुक्रवार सुबह 100 मीटर दूर किशोर का शव मिला गया।
शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें