फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्टर से बताए स्वच्छता के लाभ

विज्ञापन
जसवंतनगर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जारी जागरूकता अभियान। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
जसवंतनगर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत परियोजना जिला प्रबंधक ने शनिवार को नगर पालिका परिषद के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के लाभ बताए गए।
विज्ञापन

जिला परियोजना प्रबंधक सुनील कुमार के नेतृत्व में नगर में कई स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को गंदगी से होने वाले नुकसान व स्वच्छता से समाज व वातावरण को होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया गया।
यह भी बताया गया कि सफाई रखने से बीमारियों का खतरा कम होता है। जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नगर पालिका जसवंतनगर को प्रथम स्थान दिलवाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक हिमांशु यादव ने स्वच्छता अभियान के विषय में जानकारी दी। सफाई नायक सतीश बाल्मीकि ने लोगों से अपने घरों के आसपास सफाई रखने व समय पर कूड़ा डालने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें