इटावा। भूमाफिया व गैंगस्टर अनीश उर्फ पाशू को शनिवार को इटावा जेल से चित्रकूट जेल भेजा गया है। वहीं पाशू के बेटे इरफान को जिला कारागार अंबेडकर नगर भेजा गया है। दोनों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
कटरा पुर्दल खां उर्दू मोहल्ला निवासी भूमाफिया व गैंगस्टर अनीस उर्फ पाशू पर 45 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें जमीनों पर कब्जा करने, हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई मामले हैं। पाशू के बेटे पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पाशू ने दिसंबर माह में जनपद औरैया के फफूंद थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। तब से वह इटावा जेल में था। (संवाद)