फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अवध एक्सप्रेस दो घंटा व छह स्पेशल ट्रेनें घंटों रहीं लेट, यात्री हुए परेशान

Mon, 16 Nov 2026 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर अवध एक्सप्रेस दो घंटा समेत छह स्पेशल ट्रेनें घंटों लेट रहीं। लंबी दूरी की दैनिक व स्पेशल ट्रेनों के लगातार लेट होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। इसकी वजह से दैनिक ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। यात्रियों को ट्रेनों में यात्रियों को चढ़ने को लेकर मारामारी करनी पड़ती है।
विज्ञापन


सोमवार को ट्रेन संख्या 19038 अवध एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 57 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर आई। इसी तरह ट्रेन संख्या 04072 सुपौल-दिल्ली स्पेशल ट्रेन एक घंटा 03 मिनट, ट्रेन संख्या 02418 सकूबरबस्ती-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन एक घंटा 30 मिनट लेट रही। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04138 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस तीन घंटा 18 मिनट, 01905 कानपुर-असारवा स्पेशल ट्रेन 50 मिनट, 04169 सूबेदारगंज-इंदौर एक घंटा 34 मिनट, 04120 वलसाड-सूबेदारगंज एक घंटा 13 मिनट देरी से स्टेशन पर आई।

त्योहार बाद दैनिक ट्रेनों के अलावा स्पेशल ट्रेनों के लगातार लेट होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार बाद लोग कार्यस्थल पर लौट रहे है। इससे दैनिक समेत स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ा है। इससे कुछ ट्रेनें लेट हो रही है। जल्द ही ये ट्रेनें निर्धारित समय पर स्टेशन पर पहुंचने लगेगी।
विज्ञापन


कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार नई को कराया गया पास

इटावा। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने सोमवार को ट्रेन संख्या 04195 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार को हरी झंडी देकर रवाना किया। यह ट्रेन इटावा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शाम 5 बजकर 15 मिनट पर आई। इस ट्रेन को पांच बजकर 22 मिनट पर रवाना गया। इस दौरान आरपीएफ, जीआरपी आदि टीम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें