फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल पर एक साल में नहीं बनी एप्रोच, लागत भी दो करोड़ बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। यमुना नदी पर कंधेशी घार में बना पुल संपर्क मार्ग (सड़क) न बनने के कारण चालू नहीं हो पा रहा है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की इस लापरवाही से पुल की लागत भी दो करोड़ रुपये बढ़ गई है।
विज्ञापन

पुल का निर्माण अगस्त 2015 में शुरू कराया गया था। करीब सवा वर्ष पहले सेतु निगम पुल का निर्माण पूरा करा चुका है। पुल के दोनों ओर संपर्क मार्ग लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को बनवाना है। किंतू पीडब्ल्यूडी अभी तक संपर्क मार्ग नहीं बनवा पाया है। इससे पुल चालू नहीं हो पा रहा है। सेतु निगम के सहायक अभियंता पंचम सिंह ने उनके विभाग को पुल निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये मिले थे। 17 करोड़ से लोक निर्माण विभाग को दोनों ओर सड़क बनवानी है। दोनों तरफ करीब तीन-तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है। पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता एसके गौतम ने बताया कि बजट कुछ कम पड़ रहा है। इसके कारण देरी हो रही है। करीब दो करोड़ का रिवाइज बजट के लिए शासन को भेजा गया है। बजट आते ही शेष काम तीन से चार माह में पूरा
करा लिया जाएगा।
नहीं लगाना पड़ेगा लंबा चक्कर
पुल चालू होने से चकरनगर, उदी, आगरा, मध्यप्रदेश जाने में चक्कर नहीं लगाना होगा। नबादा, बहादुरपुर और आसपास के बाहर से अधिक गांवों के लोगों के लिए उदी 12 किमी और चकरनगर 10 किमी दूरी पर हो जाएगा। भिंड, ग्वालियर उदी होकर जा सकेंगे। कंधेशीघार गांव के लोगों को लखना ,बकेवर और औरैया जाने के लिए 15 से 20 किमी दूरी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें