फोटो: 10 टेशू के विवाह की रस्म को पूरा कराते कस्बे के लोग। संवाद
बकेवर। शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को बकेवर कस्बे में टेसू राजा की बरात बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। टेसू की बरात ने नगर में भ्रमण किया।
जगह-जगह लोगों ने आरती उतारकर, तिलक लगाकर और पुष्पमालाएं पहनाकर टेसू राजा का स्वागत किया। वहीं, बकेवर, लखना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी टेसू और झेंझी के विवाह की धूम रही। इस दौरान लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह की रस्में पूरी कर लोक संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
भरथना रोड पर व्यापार मंडल अध्यक्ष शीलू शर्मा, अनिल चौधरी, अंकित पाठक, रवि अवस्थी, इटावा रोड पर व्यापारी हल्लू शर्मा, नित्तन शर्मा, प्रवेश शर्मा, बलवीर सिंह यादव और राहुल चतुर्वेदी ने टेसू का स्वागत किया। बरात में चल रहे टेसू की सपा नेता ज्वाला प्रसाद कठेरिया और प्रदीप शंखवार, भाजपा नेता अक्षित पाठक ने पुष्पमालाएं पहनाकर आरती उतारी।