सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कचौरा रोड पर हरिजन
छात्रावास के पास बेकाबू टेंपो पलट गया। टेंपो के नीचे दबने से एक युवक की
मौत हो गई। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में भी पांच लोग घायल हो गए। सभी
को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र
के गांव लुहन्ना निवासी बृजेश कुमार (35) पुत्र देवी दयाल गुरुवार की रात
करीब साढ़े 9 बजे टेंपो मेें सवार होकर अपने गांव जा रहा था। हरिजन
छात्रावास के पास स्पीड अधिक होने के कारण टेंपो पलट गया। टेंपो के नीचे
बृजेश दब गया।
आसपास के लोग दौड़कर आए और उसे बाहर निकाला। तत्काल
जिला अस्पताल ले गए। वहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर
पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
दूसरी
घटना वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव कुनैरा के पास हुई है। यहां पर तेजी से
आ रही मारुति कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार
कन्हैया लाल पुत्र श्याम लाल निवासी वैदपुरा, उसकी चार साल की बेटी शिवमी,
पांच वर्षीय पुत्र शिवम घायल हो गया।
तीसरी घटना इटावा भरथना रोड
पर लुधियानी चौराहे पास हुई। यहां डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार
जितेंद्र कुमार पुत्र मुलायम सिंह निवासी लुधियानी घायल हो गया।
चौथी
घटना सेंट मेरी स्कूल के पास हुई। यहां स्कूटी की चपेट में आने से सूरज
पुत्र लक्ष्मण दास निवासी प्रेमनगर कोतवाली घायल हो गए। घायलों को जिला
अस्पताल में भर्ती कराया गया है।