फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलरो की टक्कर से टेंपो पलटा, दो मरे

Thu, 31 Mar 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद गड्ढे में पलटा टेंपो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव धौलपुर के पास हाईवे पर बुधवार को तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से सवारियों से भरा टेंपो सड़क के किनारे गड्ढे में गिरकर पलट गया। इस दुर्घटना में टेंपो में सवार महिला समेत दो यात्रियों की मौत हो गई, छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में बोलेरो भी आगे जाकर पलट गई, लेकिन उसमें सवार लोग भाग गए। इस दौरान ग्रामीणों ने जाम लगाने की कोशिश की, इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया।  
विज्ञापन



बुधवार को सुबह करीब 10 बजे सवारियों से भरा टेंपो जसवंतनगर से मीठेपुर की ओर जा रहा था। गांव धौलपुर के पास हाईवे पर पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिरकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि एक तेज रफ्तार टैंकर ने आगे जा रही बोलेरो को कट मारा, जिससे बोलेरो आगे जा रहे टेंपो से टकराई।


इस दुर्घटना में टेंपो में सवार प्रेमवती (45) पत्नी सुल्तान सिंह निवासी कटफोरी जिला फिरोजाबाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक युवक ने सैफई मिनी पीजीआई में दम तोड़ दिया, मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दुर्घटना में मंजीत पुत्र कमलजीत एवं कमलजीत पुत्र सूबेदार निवासी नगला असरोही, अरविंद पुत्र कोमल सिंह, विटू पुत्र जगदीश सिंह निवासी नगला दत्ती, मुन्नी देवी पत्नी राजेंद्र सिंह, राजकुमारी पत्नी जीवाराम निवासी नगला झीला बलैयापुर घायल हो गए हैं।
विज्ञापन



घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने समझाबुझाकर सबको शांत कराया। सूचना मिलने पर एसडीएम जसवंतनगर हंसराज यादव, सीओ जसवंतनगर विनय चौहान, प्रभारी निरीक्षक दीपक दुबे, एसआई सतेंद्र सिंह यादव, एसआई अजय पाल यादव आदि मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें