फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से नकदी समेत लाखों की चोरी

Thu, 31 Mar 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के चौहान कालोनी अशोक नगर में सीआरपीएफ हवलदार रवींद्र सिंह यादव के सूने घर से चोर सात लाख के जेवर व 60 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। हवलदार परिवार सहित अपने ससुर का देहांत होने पर अपनी ससुराल गए थे। घर वापस आए तो चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन



सीआरपीएफ में हवलदार पद पर तैनात रवींद्र सिंह यादव दो माह की छुट्टी पर घर आए थे। सोमवार को उसके ससुर का देहांत हो गया। इस पर वह अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल ग्राम सुंदरा थाना ऊसराहार चले गए। घर में ताला डाल गए थे।  मंगलवार की रात करीब नौ बजे जब वह ससुराल से लौटकर घर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा देख भौचक्के रह गए।


अंदर गए तो कमरे के ताले टूटे मिले। कमरे में अलमारी, बक्से खुले पड़े मिले। इसमें से नगदी व जेवरात गायब थे। रवींद्र सिंह ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। रवींद्रसिंह यादव ने बताया कि चोर उनके घर से 60 हजार रुपये की नगदी तथा करीब सात लाख कीमत के जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें