बसरेहर (इटावा)। घर से कोल्ड ड्रिंक व नमकीन लेने निकली किशोरी को गांव के तीन लोग उठा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी शनिवार रात करीब नौ बजे कोल्ड ड्रिंक्स और नमकीन लेने निकली थी। रास्ते से उसे कल्लू बाल्मीकि, सत्यनारायण और राजीव सिंह उठा ले गए। किशोरी के न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। लगभग रात 11 बजे किसी तरह किशोरी पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे लेकर बसरेहर थाने पहुंचे और तहरीर दी।
बसरेहर थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और 376 डी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जांच के लिए बसरेहर थाने और
की एक टीम सहित क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।