फोटो संख्या 26- नगला तौर निवासी किसान गम्भीर सिंह पाठक के खेत में लगी आग
- फोटो : ETAWHA
जाखन गांव में बिजली की चिंगारी से खेत में आग लग गई। इससे सात बीघा गेहूं की पकी फसल जलकर राख हो गई।
बलरई क्षेत्र के जाखन गांव में रघुवर दयाल इंटर कॉलेज के पास स्थित खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन बिजली के तारों से शुक्रवार को चिंगारी निकलकर गेहूं के खेत पर गिर गई। इससे फसल में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दमकल ने आग पर काबू पाया।
तब तक नगला तौर निवासी किसान गंभीर सिंह तोमर के खेत में लगी आग से सबकुछ राख हो चुका था। आग से करीब सात बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने स्थानीय प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।