फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः घर में अकेला पाकर किशोरी से मारपीट की

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम अहेरीपुर में मंगलवार की रात मां की अनुपस्थिति में गांव के ही एक युवक ने उसके घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी। पीड़ित किशोरी की मां के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम अहेरीपुर निवासी मालती देवी पत्नी लालता प्रसाद ने पुलिस को दिये प्रार्थनापत्र में बताया कि वह मंगलवार को घर से बाहर गई हुई थी। घर पर उसकी 17 वर्षीय पुत्री अकेली थी। इसी मौके का फायदा उठाकर गांव का ही निवासी शशांक पुत्र पप्पू घर में घुस आया और उसकी पुत्री के साथ गाली-गलौज करने लगा।
जब उसकी पुत्री ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने उसे जातिसूचक गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की जिसके चलते उसके शरीर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें