फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पैंटून पुल से बाइक फिसलने से किशोर यमुना में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। ब्लॉक क्षेत्र के नौगाँव अंदावा पैंटून पुल पर सोमवार को बाइक फिसलने से किशोर यमुना नदी में डूब गया। सूचना पर गोताखोर ने युवक की तलाश किया लेकिन देर शाम तक उसका कुछ सुराग नहीं लगा। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




सोमवार शाम नौगाँव निवासी समीम उर्फ कन्नू (17) बाइक से एक रिश्तेदार को महेवा छोड़ने गया था। रिश्तेदार को टेंपो में बैठाकर वह घर लौट रहा था। इसी दौरान अंदावा पैंटून पुल से गुजरते समय अचानक उसकी बाइक फिसल गई और वह बाइक समेत यमुना नदी में जा गिरा। देखते ही देखते किशोर नदी की तेज धारा में लापता हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चकरनगर थाना पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया ने बताया कि पुल से गुजरते समय बाइक फिसलने से किशोर नदी में डूब गया है। उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। मंगलवार को एसडीआरएफ टीम को लगाकर उसकी खोजबीन करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें