फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दौड़ी टीमें खुले में कूड़ा डालने वालों पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। डीएम के आदेश पर शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नगर पालिका और बिजली निगम की टीम ने ज्योति नगर में पहुंचकर खुले में कूड़ा डालने वाले सत्यम गेस्ट हाउस के संचालक और एक चाट की दुकान संचालक पर जुर्माना लगाया है। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट ने आसपास के लोगों को खुले में कूड़ा न डालने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल को ज्योति नगर मोहल्ले के एक व्यक्ति ने शिकायत की कि उनके मोहल्ले में बने गेस्ट हाउस के बाहर गेस्ट हाउस के लोग व महोत्सव में लगी दुकानों के लोग कूड़ा डाल देते हैं। इसे खाने के लिए अक्सर गोवंश व अन्य जानवरों का जमावड़ा लग जाता है। पास में ही ट्रांसफार्मर लगा होने की वजह से तीन दिनों में गोवंशों की चपेट में आकर मौत हो चुकी है।
इसका संज्ञान लेकर डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट राजबहादुर सिंह को बिजली निगम और नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ मौके पर भेजा। ईओ नगर पालिका संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर के पास मोहल्ले और स्थानीय दुकानदार कूड़ा डालते हैं। इसके लिए लोगो को जागरूक किया गया। मोहल्ले में पालिका की गाड़ी जाती है, ऐसे में लोगो को बताया गया कि गाड़ी में कूड़ा डाले ताकि आपका मोहल्ला गंदगी से बचा रहे साथ ही छुट्टा गोवंश की जान भी खतरे में ना पड़े।
विज्ञापन

ईओ ने बताया पास के एक मैरिज होम की ओर से भी गंदगी फैलाई जा रही थी जिस पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही एक चाट दुकानदार पर भी 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। बताया कि बिजली विभाग के लोगों की ओर से ट्रांसफार्मर के पास तार बंधवाया जा रहा है ताकि कोई जानवर आदि उसके पास नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें